शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोरिया खालसा में एक युवक की रास्ता रोककर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए रुपए नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
रामसेवक शर्मा पुत्र द्वारका प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम अमरपुर थाना बैराड़ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार को रात के समय वह अपने घर जा रहा था तभी गांव के ही रहने वाला हरिया जाटव मिल गया और उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोककर हरिया शराब के लिए रुपए मांगने लगा जिस पर रामसेवक ने रुपए देने से मना कर दिया।
इसी बात पर हरिया गाली-गलोंज करने लगा जिस पर जब उसे गाली देने से मना किया तो लाठी से मारपीट कर दी। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना में रामसेवक के सिर, हाथ में चोटें आई हैं, जिसके इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।