शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली फक्कड़ कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी घर से बिना बताए कही चली गई। जब वह घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।
फक्कड़ कॉलोनी की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 11 दिसंबर को दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की काफी खोजने के बाद जब किशोरी का कुछ पता नहीं चला तो थाने में जाकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।