नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। डेढ़ साल पहले 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी चंद्रभान पुत्र रामसिंह यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम घटावदा थाना नईसरांय जिला अशोकनगर को पुलिस ने ईश्वरी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से नाबालिग बालिका को भी बरामद किया गया है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को अपहरण की धाराओं में गिरफ्तार किया है और मेडिकल रिपोर्ट के बाद यह तय होगा कि अपहृता के साथ बलात्कार हुआ अथवा नहीं?

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बदरवास में 12 अक्टूबर 2016 को फरियादी रामो यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहिन को आरोपी चंद्रभान बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी चंद्रभान के विरूद्ध भादवि की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ की। कल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी म्याना  रेलवे स्टेशन के पास बालिका को लेकर आया हुआ है। 

इस सूचना पर निरीक्षक सुनील शर्मा ने मय दलबल के आरोपी की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इस मुहिम में टीआई सुनील शर्मा के साथ एसआई रामेश्वर और एसएस रघुवंशी, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी, आरक्षक सोनू रघुवंशी, माखनसिंह, ऊधम सिंह, दिनेश, मुनिया, नीलम शर्मा और आरक्षक रमेश सिंह भी शामिल रहे। युवती को बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!