शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गाम झिरी में कार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार घायल हो गया वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
महेश कुमार पुत्र स्व. पातीराम शर्मा निवासी ग्राम ककरौआ ने बताया कि उसका भाई बाइक से सवार होकर पोहरी आ रहा था तभी ग्राम झिरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर कार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार जमीन पर गिर गया और बुरी तरह चोटिल हो गया।
घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर आ गई और घायल हो इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।