शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सजाई में एक युवक की घास काटने को लेकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सीताराम पुत्र मूलचंद राठौर निवासी सजाई ने बताया कि शनिवार को वह खेत से जानवरों को खिलाने के लिए घास काट रहा था तभी गांव का ही रहने वाला सचिन पुत्र वनवारी केवट आया और उससे घास काटने के लिए मना किया।
जब युवक ने इसका कारण पूछा तो वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सचिन ने सीताराम की मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
घटना में सीताराम को चोटें आई जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया यहां से वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।