चाकू दिखाकर युवक से नगदी और मोबाइल लूट ले गए बदमाश

NEWS ROOM
0
बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टोरिया गांव के पास शनिवार की रात करीब 8 बजे बैराड़ से पैदल अपने घर जा रहे युवक को डंडा मारकर बदमाशों ने घायल कर दिया। इसके बाद चाकू दिखाकर उससे मोबाइल और नगदी लूट ले गए। 

जानकारी के अनुसार अमरपुर गांव  निवासी रामसेवक पुत्र द्वारका प्रसाद शर्मा ने रविवार की सुबह बैराड़ थाने पर अपने परिजनों के साथ आकर बताया कि वह गुजरात के राजकोट में प्राइवेट कंपनी में कम करता है शनिवार की रात वह बैराड़ से पैदल अपने घर अमरपुर जा रहा था तभी करीब 8 बजे जब वह टौरिया गांव के पास पहुंचा तो दो लोगों ने चाकू दिखाकर उसका रास्ता रोक लिया और पकड़कर सरसों के खेत में ले गए डंडे से मेरी मारपीट करना शुरू कर दिया। 

उसने बताया कि बदमाश बैग में रखे 20 हजार नगद व ओप्पो कंपनी का मोबाइल निकाल लिया। जब विरोध किया तो सिर में एक ने डंडे से मारा जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसने लूटपाट करने वाले एक युवक की पहचान कर ली है। जिस आधार पुलिस ने संदेही हरिया पुत्र चक्रपाणि जाटव के खिलाफ के दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!