शिवपुरी। पिछोर अस्पताल में मरीज को देखने गए एक युवक की बाइक को चोर चुराकर ले गए। जब युवक हॉस्पिटल से मरीज को देखकर बाहर तो देखा कि उसकी बाइक गायब है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस थाना पिछोर में फरियादी नीरज पुत्र हरिराम नगरेला हाल निवासी दीवानजू कॉलोनी पिछोर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक को लेकर अस्पताल में अपने एक परिजन को देखने के लिए रविवार को गया हुआ था और उसने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर रख दी थी।
जब वह कुछ समय बाद आया तो देखा कि मौके से बाईक गायब थी जब उसे काफी ढूंढा तो वह नहीं मिली जिसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।