शिवपुरी। कोलारस विधानसभा के उपचुनाव को मध्य नजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे द्वारा कोलारस विधानसभा क्षेत्र की प्रवेश सीमाओं को पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव तक निरंतर चेकिंग अभियान शुरु किया गया है। जिसमें राजस्थान मध्य प्रदेश बॉर्डर के थाना तेदुआ के ग्राम खरई पर चेकिंग अशोकनगर जिले की सीमा से सटे हुए थाना इंदार एवं गुना जिले की सीमा थाना बदरवास के अटलपुर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। यह चेकिंग अभियान कोलारस विधानसभा चुनाव होने तक निरंतर जारी रहेगा चेकिंग के दौरान बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही एवं उनकी गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरा द्वारा नजर रखी जाएगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।