प्रत्याशी के नाम निर्देशन की तैयारियों को लेकर बैठक 29 को

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम सामने आ गया है। कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के रूप में महेन्द्र यादव को चुना है। कांग्रेस प्रवक्ता हरवीरसिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रत्याशी के नाम निर्देशन व रोड शो को लेकर कांग्रेस की एक विशेष बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय कोलारस पर किया गया है। बैठक दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी 

जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गोड एवं आजाद वर्मा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत जनपद पंचायत, नगर पंचायत, सेक्टर प्रभारी, सांसद प्रतिनिधि, मोर्चा संगठन, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग, विधि प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक तथा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!