पुत्र ने ताना मां पर कट्टा, परिजनों ने बचाया, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रन्नौद के बस स्टैंड के पास शनिवार को पुत्र ने अपनी मां पर कट्टा तान दिया और वह गोली चलाता इससे पूर्व ही उसके भाइयों ने उसे पकड़कर काबू में कर लिया। बाद में पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने आरोपी के पास एक 315 बोर का कट्टा और दो राउंड बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कायमी कर ली। 

रन्नौद में निवासरत आरोपी मनोहर बाल्मिक का पिछले कुछ दिनों से परिवार के साथ झगड़ा चल रहा था जो आए दिन शराब पीकर घर पर झगड़ता रहता था। बीते दिनों आरोपी का अपनी मां से झगड़ा हो गया। जिसकी टसन उसने अपने मन में पाल ली और शनिवार को वह कहीं से कट्टा लेकर आया और उसने अपनी मां पर तान दिया। जिससे उसके परिवारजन सकते में आ गए और उन्होंने जैसे तैसे आरोपी को अपने कब्जे में लिया, लेकिन आरोपी फिर भी नहीं माना तो उसके भाइयों ने तुरंत ही रन्न्ौद टीआई रामेंद्रसिंह चौहान को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार जब्त कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!