शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सब्जी मंडी गेट के सामने एक एक्टिवा चालक ने सब्जी खरीदने आए युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बली मोह मद पुत्र लालू मोह मद 50 वर्ष निवासी श्यामनगर मोहल्ला उप्र ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को शाम के समय वह सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने के लिए आया हुआ था और जब वह सब्जी खरीदकर घर जाने लगा तो पीछे से आ रहे एक्टिवा के चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह नीचे गिर गया और चोटिल हो गया।
घटना के बाद वाहन चालक वहां से भाग गया। इसके बाद बली मोह मद कोतवाली आए और पुलिस को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। मामले में मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।