शिवपुरी। मां राज-राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति शिवपुरी द्वारा आगामी 7 जनवरी को अपने 56वां चिकित्सा शिविर विष्णु बंसल चाय वालों के सौजन्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
समिति अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं सचिव गोविंदसिंह सेंगर ने बताया कि शिविर नगर पालिका परिषद भवन में किया जा रहा है। शिविर में गुर्दा रोग विभाग एवं मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र सिंह सेंगर अपनी टीम के साथ करेंगे।
प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक पंजीयन होगा। शिविर में मुख्य रूप से जिन रोगों का इलाज होगा उसमें ब्लड प्रेशर, गुर्दा में सूजन, पेशाब में खून आना, भूख कम लगना, उल्टी आना, गुर्दा फेल होना, खून की कमी, पेशाब कम आना, अधिक आना अथवा रुक.रुक कर आना इत्यादि रोगों के रोगियों की जांच एवं उपचार डॉ सेंगर करेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।