न्यू ईयर की पार्टी के नाम पर रंगदारी, रुपए नहीं दिए तो पीट दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक युवक ने अपने साथी युवक की सिर्फ इसलिए मारपीट कर दी कि उसने न्यूईयर मनाने के लिए शराब के लिए रुपए मांगे थे। जब युवक ने उसे रुपए देने से मना कर दिया तो उसकी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

शरीफ पुत्र नत्थू खान 38 वर्ष निवासी ह माल मोहल्ला शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि न्यूईयर के दिन वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था उसी समय वहां अल्ताफ पुत्र कलुआ खान निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी आया और उससे न्यूईयर मनाने के लिए शराब के लिए रुपए मांगने लगा। 

जब शरीफ ने उससे कहा कि उसके पास रुपए नहीं है तो गुस्सा होकर अल्ताफ ने गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी व मौके से भाग गया। जिसके बाद युवक थाने आया और पुलिस को अपने साथ घटित हुए घटनाक्रम के बारे में बताया जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!