घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली नरवर करैरा रोड पर ग्राम पारागढ़ के रहने वाले एक युवक में वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसे डायल 100 द्वारा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है।
 
पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि नरवर-करैरा रोड पर एक युवक को किसी वाहन के चालक ने टक्कर मार दी है जिससे वह गंभीर घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को डायल 100 की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र भेजा लेकिन तब तक उसकी रास्ते में मौत हो गई। 

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके पास मिले मोबाइल से जब संपर्क किया तो पता चला कि मृतक युवक का नाम पूरन है और वह पारागढ़ का रहने वाला है जिस पर उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करा पुलिस को सौंप दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!