पानी भरने गई नाबालिग किशोरी गायब हो गई

0
शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गोचौनी में एक किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस शिकायत में बताया कि किशोरी घर से पानी भरने की कहकर निकली थी लेकिन वह नहीं लौटी। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। 

बामौरकला के ग्राम गोचौनी की रहने वाली 15 वर्षीय किशेारी सोमवार की शाम परिजनों से पानी भरने की कहकर निकली थी। लेकिन जब काफी देर हो गई और किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने वहां गए जहां वो पानी भरने की कहकर गई थी, लेकिन किशोरी वहां नहीं मिली। 

इसके बाद उन्होंने पड़ोस तथा गांव के अन्य लोगों से भी पूछताछ की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!