शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा तेगबहादुर ने भारत का 69वां गणतंत्र दिवस बाल्मिक, जाटव और रजक समाज के साथ ग्वालियर बायपास पर स्थिति स्टार गोल्ड मैरिज हाउस में मनाया और सभी ने साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शाखा द्वारा बाल्मीक समाज के राम, श्याम बाल्मीक के साथ जाटव समाज के सुनील जाटव और रजक समाज के अनिल रजक को सम्मानित किया।
इसके पश्चात सभी समाज के लोगों के साथ शाखा के पदाधिकारियों ने समरसता का परिचय देते हुए उनके साथ भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष गोपालकृष्ण गौड़, सचिव संजय कुशवाह, कोषाध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव, अनुज गुप्ता, कौशल गौतम, राजीव निगौती, गुड्डू शुक्ला सहित शाखा के सदस्य और सभी समाजों के लोग मौजूद थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।