शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना में एक 11 साल के लड़के को ट्रॉले ने कुचल दिया, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर अपने पिता के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए शिवपुरी से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वो अपने पिता के साथ ग्राम देहरोद में बस से उतरा, पीछे से एक अनियंत्रित ट्रॉले ने उसमें टक्कर मार दी। इस घटना में किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रॉले को मौके पर छोड़ कर चालक फरार हो गया है।
पुलिस के मुताबिक तेदुंआ थाने में शनिवार की शाम 6:40 बजे 11 साल का छोटू पुत्र बहादुर रावत निवासी देहरोद अपनी बहन पूजा के साथ अपने गांव देहरोद आया था। जैसे ही ये लोग बस से उतरे, पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने छोटू को कुचल दिया। इस घटना में छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। छोटू अपने पिता की इकलौती संतान था। और अपनी बहन के साथ रह कर शिवपुरी में पढ़ाई कर रहा था।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।