पत्नी से नाराज पति फांसी पर लटका, हालात गंभीर

Updesh Awasthee
0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम में पति ने पत्नी से विवाद के चलते फांसी लगा ली। मामले में युवक गंभीर हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि कल्याण पुत्र करनसिंह परिहार का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद से गुस्साए पति ने घर के अंदर कमरे में जाकर फांसी लगा ली। 

घर के बाहर खड़ी पत्नी जब अंदर आई तो देखा कि पति फांसी के फंदे पर लटका है जिस पर महिला ने शोर मचाया इतने में परिजन आ गए और युवक को फांसी के फंदे से उतारा। इसके बाद परिजन गंभीर अवस्था में उसे बदरवास स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शिवपुरी रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!