शिवपुरी। फतेहपुर चौराहे पर निवासरत विनोद रावत की घर के पास रखी शिफ्ट कार अज्ञात चोर रात्रि में चोरी करके ले गए। जिसकी जानकारी कार मालिक को आज सुबह उस समय लगी जब वह अपने परिवार सहित जागा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 10 बजे फरियादी विनोद रावत ने अपनी शिफ्ट कार क्रमांक एमपी 33 टी 3646 अपने घर के बाहर खाली पड़े प्लॉट में पार्क की थी और वह इसके बाद अपने घर में सो गया और आज सुबह जब वह जागा तो उसकी कार गायब मिली। जिस पर उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कार का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पीडि़त कोतवाली पहुंचा। जहां उसने चोरी की शिकायत दर्ज करा दी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।