कोलारस। भाजपा की कोलारस विधानसभा में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनजागरण विकास यात्रा चौथे दिन कुम्हरौआ, बेंहटा, पड़ोरा, रामनगर, कुलवारा, डेहरवारा, तेंदुआ, खरई, गोदारी, सुआटौर में पहुंची। जहां विकास यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा बेटी के जन्म से लेकर शादी तक की सभी चिंता की है। गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रुपए की सहायता राशि, आवागमन हेतु जननी एक्सप्रेस, बेटी के जन्म पर लाड़ली लक्ष्मी योजना, मेघावी छात्र योजना, नि:शुल्क साइकिल तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, महिलाओं को शासकीय नौकरी व राजनीति में आरक्षण जैसी अनेक योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।
वृद्धजनों के मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से लाखों वृद्धजन तीर्थस्थलों का भ्रमण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मप्र की जनता के लिए श्रवणकुमार की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। विकास यात्रा को संबोधित करते हुए रामस्वरूप रिझारी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।
जिसमें अटल ज्योति, अटल आवास योजना, उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा उद्यमी योजना, वृद्धावस्था पेंशन, फसल बीमा, भावांतर जैसी योजनाएं संचालित हैं। मंडल अध्यक्ष विपिन खैमरिया ने कहा कि कोलारस इतिहास में पहली बार 18886 किसानों को 88 करोड़ का फसल बीमा राशि मिली है।
आज मप्र के किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध है जबकि कांग्रेस के समय 18 प्रतिशत ब्याज के बोझ से किसान दबे रहते थे। इस विकास यात्रा में शिवकुमार चौहान, बलवीर धाकड़, गिर्राज ब्याज, हिम्मत सिंह राजावत, शिखर धाकड़, राजाराम रावत, मोहन शर्मा, कुलदीप धाकड़, हरवीर सिंह, रणवीर लोधी, शरीफ खान, कुवेर सिंह रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
भाजपा की विकास यात्रा आज इन ग्रामों में पहुंचेंगी
भाजपा की विकास जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनजागरण विकास यात्रा कोलारस विधानसभा के बदरवास मंडल में गिंधौरा, एचवारा, रामपुर, अलावदी, बारौद, खतौरा, इंदार आदि में पहुंचेगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।