शिवपुरी। महल कॉलोनी निवासी पुनीत शुक्ला पुत्र जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष शिवपुरी कृषि उपज मंडी समिति ने जीवाजी विश्विद्यालय से बीनागंज के प्रोफेसर डॉ एन एस चौहान के मार्गदर्शन में सहरिया जनजाति के विकास हेतु सरकार की कल्याणकारी नीतियों का सामाजिक-आर्थिक विश्लेषण(शिवपुरी जिले के पोहरी ब्लॉक के विशेष सन्दर्भ में) नामक शोध विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। पुनीत की इस उपलब्धि पर उनके बधाई देने वालों में हरिवल्लभ शुक्ला(पूर्व विधायक), आलोक शुक्ला, दीपक तिवारी, रोहित मित्तल, अक्षत बंसल व जिले के गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।