कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक टॉवर काम कर रहे एक मजदूर को करंट लग गया। जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया। इस मजदूर को टॉवर से उतारने के लिए टीम को रेस्क्यू कर दिया। तत्काल कंपनी के कर्मचारी उसे लेकर चिकित्सालय पहुंंचे। जहां मजदूर की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने मजदूर को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आज कोलारस में सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सहरिया विकास यात्रा को संबोधित करने आए हुए थे। सीएम की सभा से पहले 132 केबी सब स्टेशन पर काम कर रहे एलएनटी कंपनी के एक मजदूर को टावर पर ही करंट लग गया। इस मामले की खबर के बाद तत्काल कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उक्त मजदूर का रेश्क्यू कर बमुश्किल नीचे उतारा।
बताया गया है उक्त कर्मचारी का नाम मजुआ सेख पुत्र बबला सेख उम्र 22 निवासी जिला मालदा पश्चिम बंगाल है। जो कंपनी की और से कर्मचारी है। यह कंपनी जिले में 132 केवी के टॉवर लगा रही है। अब इस कर्मचारी को करंट कैसे और कहा से लगा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
— Bhopal Samachar (@BhopalSamachar) December 26, 2017


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।