करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मुंगावली में आधा दर्जन लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है जो पिछले लंबे समय से चला आ रहा था। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।
रामसेवक पुत्र उद्दी लोधी 55 वर्ष निवासी ग्राम मुंगावली ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसका मेवालाल लोधी से जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार को शाम वह सुखलाल लोधी, हजरत लोधी, मुन्नी लोधी, फूला लोधी के साथ आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।
जब उसने ऐसा करने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर लात-घूसों से उसकी जमकर मारपीट कर दी तथा जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। घटना में रामसेवक चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसके बाद पुलिस थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।