नरवर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं ने ली कार्यकर्ताओं से राय

NEWS ROOM
0
नरवर। नरवर नगर में होने जा रहे नगरीय चुनाव को लेकर कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों ने नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नेताओं से मुलाकात कर अध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वालों के वजन की नापतौल करने को लेकर स्थानीय रेस्टहाउस पर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगरीय निकाय चुनाव में दावेदारी करने वाले कांग्रेस नेताओं ने अपनी अपनी ताकत जिले से राजनेताओं को दिखाई। 

नगर के स्थानीय रेस्ट हाउस पर जिले से आए कांग्रेसी राजनेता बैजनाथ सिंह यादव, राकेश गुप्ता, विनय शर्मा, महेश श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, एवं आनंद धाकड़ ने नगर के कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की जिसमें नगर के कैलाश कुशवाह, कमल सिंह कुशवाह, सपना, धर्मेंद्र कुशवाह, सगीर खान एवं शहजाद खान ने नपं की अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस दावेदारी करने के लिए स्थानीय रेस्टहाउस पर अपने अपने समर्थकों के साथ अपनी ताकत दिखाई। 

जिले से आए नेताओं ने कहा कि हम अध्यक्ष पद के दावेदारी करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों से बात कर रहे हैं। तथा पार्षदों के आवेदन बाहर लिए जाएंगे उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की जानकारी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास भेजी जाएंगी। कांग्रेस के दावेदारों में इस बार कांग्रेस बैनर तले चुनाव लडऩे के लिए नगर के किसी भी सामान्य वर्ग के कांग्रेस नेता ने दावेदारी नहीं की कांग्रेस से जिन कांग्रेस कार्यकर्ता दावेदारी की है। वे सभी पिछड़ा वर्ग में आते हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!