शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में बीते रोज रात 11:30 बजे पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक ट्रक में पशुओं को भरा देखा। जब चालक से कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका जिस पर पुलिस ने ट्रक में भरे हुए सभी 42 पशुओं को मुक्त कराया। मामले में एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को रात में चैकिंग लगाई गई थी। उसी दौरान रात करीब 11:30 बजे एक ट्रक निकला। जब उसे रोककर चैक किया गया तो उसमें क्रूरतापूर्वक पशुओं को भरा गया था। ट्रक के चालक से जब पशुओं के परिवहन संबंधित कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका।
जिस पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने में रखवा दिया और ट्रक चला रहे नवल पुत्र कैलाश कुशवाह 25 वर्ष निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।