शिवपुरी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा से प्राप्त निर्देशानुसार म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विभागों के शासकीय सेवक शामिल हुए। बैठक में तहसील विकास खण्ड स्तर पर सांगठनिक परिवर्तन करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का कार्यालय सहायक पदनाम करने, समय मान वेतन मान का लाभ समय पर दिलाने उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रयोग शाला परीचारक को प्रयोग शाला तकनीशीयन के पद पर पदोन्नति दिलाने, माध्यमिक एवं प्राथमिक शालाओं में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती करने आदि मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दिशा में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैंक में संघ के प्रांतीय सचिव अरविन्द कुमार जैन, जिलाध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत, घनश्याम जाटव, जशपाल भारती, भगवान लाल बाथम, अमित चंदेल, गोविन्द सिंह कुशवाह, भूपेन्द्र लोधी, अरूण शर्मा, सतीश बाथम, लखन कुशवाह, दिनेश पटेरिया, इंदल सिंह दांगी, अंकित नरवरिया, रामजीलाल शाक्य, कल्लू उस्ताद, राजेन्द्र कुशवाह, जुगल जाटव, बाबूलाल बाथम, चन्द्रशेखर सुमन, दयाराम डांडे, मजर हुसैन, शिशुपाल सिंह, महेश सैन, जगदीश तोमर, महेश बैरागी, लाल सिंह सेंगर, राजू बाथम सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।