यशोधरा राजे 22 के सिंध के जल से करेंगी सिद्वेश्वर महादेव का अभिषेक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिंध का पानी शहर में पहुंचने के बाद 22 दिसम्बर शुक्रवार को सिद्धेश्वर सेवा समिति द्वारा सिंध जलाभिषेक यात्रा ग्वालियर वायपास से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए नगर देवता सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा और इसके लिए कैबिनेट मंत्री तथा स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी आ रही हैं। 

यशोधरा राजे सिंधिया बायपास से सिंध का जल भरकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगी और उनके साथ-साथ कलश लेकर महिलाएं  भी रहेंगी। इसके बाद सिद्धेश्वर महादेव मंदिर  पर भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। स्थान-स्थान पर सिंध के आगमन का स्वागत होगा। विदित हो कि सिंध पेयजल परियोजना को अंजाम तक पहुंचाने में यशोधरा राजे सिंधिया ने भागीरथी  प्रयास किया था और उनके प्रयास के चलते ही लगभग मृतप्राय हो चुकी इस योजना को संजीवनी मिली थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!