घर जा रहे युवक की बाइक में कंटेनर चालक ने मारी टक्कर, घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बृजवासी ढाबा के सामने एबी रोड पर बीते शाम 6 बजे एक कंटेनर चालक ने बाइक से अपने घर जा रहे युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। गंभीर अवस्था में युवक को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

मंगल पुत्र रामदयाल यादव 25 वर्ष निवासी ग्राम बालापुर थाना बैराड़ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार की शाम 6 बजे के करीब वह सतनबाड़ा से अपने घर बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से कंटेनर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। 

टक्कर के बाद युवक जमीन पर गिर गया और उसके हाथ, पैर व सिर में चोटे आईं। घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया लेकिन युवक ने उसका नंबर देख लिया था। घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!