अध्यापको ने ली शपथ: कहा कि अपने हक को लेकर रहेंगें

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अध्यापकों की बहुप्रतिक्षित मांग शिक्षा विभाग में संविलियन को लेकर अब अध्यापक एकजुट होने लगे हैं। 24 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के साथ अपनी लंबित मांगों को लेकर होने वाली बैठक में अध्यापक ऐतिहासिक निर्णय की आशा लगाये बैठे है। जिसको लेकर अध्यापकों के सभी खैमों में सक्रियता बढ़ गई है। गत दिवस आजाद अध्यापक संघ का शपथ ग्रहण समारोह एम एकेडमी हाथी खाना पर संमपन्न हुआ। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने अपनी जिला व ब्लॉक इकाई का विस्तार करते हुये संघ के सभी पदाधिकारियों को पदीय दायित्व सौंपे व सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संघ व अध्यापक हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। 

कार्यकारिणी में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बहन रिजबाना खांन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र भार्गव, जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव दिनेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनन्दा रॉय, जिला उपाध्यक्ष वल्लभ आदिवासी व संघ प्रिय सिद्वार्थ, संतोष यादव, जिला महासचिव राजेन्द्र धाकड़, सत्येन्द्र दुबे, नारायण यादव, गजेन्द्र सिंह, प्रभात द्विवेदी को मनाया गया है। 

इसी प्रकार जिला संगठन महामंत्री बृजमोहन यादव, संगठन मंत्री रामलखन गुर्जर, संजय धाकड़, रणवीर रावत, जिला प्रवक्ता सहायक महावीर मुद्गल, महेश सोनी, हीरालाल शाक्य, सोशल मीडिया प्रभारी कपिल पचौरी, अविनीश मिश्रा, जिला सह सचिव जितेन्द्र सिंह चौहान, गृजेश राठौर, उमेश धाकड़, अमरसिंह जाटव, जिला कार्य समिति सदस्य महेन्द्र नायक, अशोक शर्मा, दुर्गेश बैगाना आदि को पदीय दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई गई। 

ये बने ब्लॉक अध्यक्ष 
शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र करारे, पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष भारत मित्तल, कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष मधुसूदन सिंघल, खनियांधाना मनोज धाकड़ आदि का ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया। अध्यापकों के इस समारोह में अध्यापक संगठनों के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार सरैया, अवधेश सिंह तोमर, प्रांतीय सहसचिव मोहन शुक्ला, राजीव बाथम, संभागीय अध्यक्ष अशोक शर्मा, संभागीय  अध्यक्ष शास.अ.सं. अरविन्द सरैया, संभागीय सहसचिव तनुजा गर्ग, भरत धाकड़, बलवीर तोमर, जिला संयोजक केपी जैन, उमेश करारे, रविन्द्र द्विवेदी, रघुवीर पाल, अशोक जाटव, दिनेश रॉय, संजय रावत आदि उपस्थित थे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!