कोलारस उपचुनाव: भाजपा के 9 रत्नों की कुण्डलियां खंगाल रहे हैं प्राइवेट डिटेक्टिव

0
भोपाल। कोलारस उपचुनाव में भाजपा पूरा जोर लगा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान किसी भी कीमत पर इस सीट को जीतना चाहते हैं। उनके लिए यह केवल एक उपचुनाव नहीं है बल्कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को रेडकार्ड दिखाने का मौका है। यदि सिंधिया को मुंगावली और कोलारस में हरा दिया तो 2018 के चुनाव की राह आसान हो जाएगी। इसी के चलते सीएम शिवराज सिंह की प्राइवेट खुफिया टीम कोलारस में भाजपा के 9 रत्नों की कुण्डलियां खंगाल रही है। 

कोलारस एवं शिवपुरी में इन दिनों एक ऐसी टीम सक्रिय है जो भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं। ये एक संस्थान के वेतनभोगी कर्मचारी हैं परंतु इन दिनों विशेष अभियान पर हैं। टीम कोलारस में भाजपा की ओर से टिकट के संभावित दावेदारों की​ पूरी कुण्डली तैयार कर रही है। बताया जा रहा है कि संभावित उम्मीदवारों में कुल 9 नाम लिस्टेड किए गए हैं। 

किन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं
  1. दावेदार की सामाजिक स्थिति क्या है। 
  2. दावेदार का जातिगत समीकरण क्या होगा।
  3. दावेदार का पारिवारिक बैक ग्राउंड क्या है। 
  4. दावेदार कितने मामलों में विवादित रहा। 
  5. कोलारस की जनता किस तरह का प्रत्याशी चाहती है। 
  6. भाजपा में दावेदार की स्थिति क्या है। 
  7. दावेदार की ओर से जो दावा प्रस्तुत किया है उसमें कितना दम है। 
  8. दावेदार की प्राइवेट और सोशल लाइफ कैसी है। 
  9. कहीं दावेदार सीएम शिवराज सिंह पर बोझ तो नहीं बन जाएगा। 
  10. प्रशासनिक मशीनरी दावेदारों के बारे में क्या प्रतिक्रिया देती है। 
इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने के बाद इनकी नंबरिंग की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न 10 नंबर के मान से जिस दावेदार को सबसे ज्यादा अंक मिलेंगे वही भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। मजेदार बात यह है कि इस बार टिकट के फैसले में सेटिंग और जुगाड़ नहीं चलेगी। 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!