नाबालिग को शादी का झांसा देकर गांव से उडा ले गया युवक, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अर्जुनगवा में रहने वाली एक किशोरी को उसी गांव का रहने वाला एक युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। ग्राम अर्जुनगंवा की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बीती 15 दिसंबर को गांव के रहने वाले कासीराम आदिवासी पुत्र नंदूराम के साथ चली गई। 

जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी पूरे गांव में खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली, इसके बाद रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 

इसके बाद किसी ने उन्हेें बताया कि उसकी पुत्री को काशराम आदिवासी शादी की कहकर बहला-फुसलाकर ले गया है। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और सारा किस्सा बताया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!