रास्ता रोककर युवक की मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गधाई में एक युवक की रास्ता रोककर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। राजकुमार जोशी पुत्र भैयालाल जोशी 32 वर्ष निवासी गधाई ने बताया कि बीते रोज रात को जब वह अपने घर जा रहा था तभी गांव के रहने वाले जीतू दुबे पुत्र प्रेम नारायण निवासी गधाई ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। 

जब युवक से ऐसा करने से मना किया तो उसने लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। वहीं करैरा के ही ग्राम करई में शुक्रवार की रात 8 बजे के करीब द्वारिका विश्वकर्मा पुत्र घन्सूराम 32 वर्ष निवासी करई की उसी गांव के रहने वाले गोपाल, दयाशंकर, गजेन्द्र विश्वकर्मा ने रास्ता रोककर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!