होटल से चुराकर ले गया बंदूक, पुलिस ने फिजीकल क्षेत्र से आरोपी पकड़ा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले देहली होटल से ग्वालियर के एक व्यक्ति की कमरे में रखी बंदूक को युवक चुराकर ले गया। जब बंदूक मालिक ने अपनी बंदूक को देखा तो वह नहीं मिली जिस पर उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बंदूक चुराकर ले जा रहे युवक को फिजीकल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मो. आमीन पुत्र स्व. नबाव खान 57 वर्ष निवासी पान पत्ते की गोठ मेजर करतारसिंह कॉलोनी ग्वालियर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से शिवपुरी आया हुआ था और उसने देहली होटल में रूप नंबर 12 को बुक कर उसी में रुका हुआ था। 

इसके बाद शिवपुरी के कुछ लोग भी मौजूद थे। इसी बीच किसी ने उसकी 12 बोर की दुनाली लाइसेंसी बंदूक डीबीबीएल कीमत 25 हजार को चुरा लिया। थोड़ी देर बाद जब उसने बंदूक को देखा तो वह नहीं मिली जिस पर वह हक्का-बक्का रह गया और बंदूक को होटल के कमरे में ढूंढने लगा, लेकिन वह नहीं मिली। 

इसके बाद उसने होटल के मैनेजर को बुलाकर पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आमीन से जानकारी ली और उसने बताया कि उसके साथ फिजीकल क्षेत्र का रहने वाला एक युवक जिसका नाम आमीर था वह भी था। मो. आमीन द्वारा युवक का नाम बताए जाने पर खोज की तो वह फिजीकल क्षेत्र में बंदूक के साथ पकड़ा गया। मामले में युवक के खिलाफ के केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!