शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बड़ोदी तिराहे के पास एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीछे एक बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
संग्रामसिंह पुत्र मोकमसिंह गुर्जर 35 वर्ष निवासी टीलाघाट थाना देहात ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय वह बाइक से किसी काम से गुना जा रहा था तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी।
घटना में संग्राम जमीन पर गिर गया और घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने संग्राम की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।