कलयुगी बेटे ने पिता की संपत्ति पर किया कब्जा, मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खोड़ में एक पुत्र ने अपने पिता को घर से बाहर निकाल दिया और घर तथा जमीन पर कब्जा कर लिया। जब वृद्ध दोबारा घर लोटकर आया तो उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फिर से घर से भगा दिया। मामले में पुलिस ने भरण-पोषण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

जगना पुत्र बिहारी जाटव 70 वर्ष निवासी पटनापुर ने बताया कि उसका पुत्र प्रभू उसके साथ आए दिन गाली-गलौंज करता है तथा खाने-पीने को भी नहीं देता। आए दिन वह उसे प्रताडि़त करता रहता है। जब उसने इसका कारण पूछा तो पुत्र ने पिता के साथ गाली-गलौंज की और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 

घर से निकाले जाने के बाद पिता दो दिनों तक इधर-उधर घूमता रहा जिसके बाद वह पुलिस थाने पहुंचा और सारे मामले के बारे में पुलिस को बताया और कहा कि उसके पुत्र ने जमीन-जायदाद अपने नाम करा ली और उसे घर से भगा दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!