सपाक्स की धमकी, मांग नही मानी तो उतर सकते है प्रत्याशी, बिगड सकता है भाजपा का खेल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पदोन्नति में आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सपाक्स का जन्म हुआ। सपाक्स में सवर्ण पिछडा वर्ग व अल्पसंख्यक अधिकारियो ने आज कर्मचारी संस्था सपाक्स के बैनर तले कोलारस विधान सभा के बदरवास नगर में रैली निकालकर अपनी मांगो को रखा एंव सरकार को सीधे-सीधे चेतावनी दी है कि अगर मांगे नही मानी तो सपाक्स उपचुनाव में भाजपा को खेल खराब कर सकती है, सपाक्स की ओर से प्रत्याशी भी मैदान में उतर सकता है। 

पुलिस थाने के पास मैदान में दोपहर बाद जिले सहित प्रदेश से आए सपाक्स नेताओं व सपाक्स समाज के लोगों की उपस्थिति में प्रदर्शन शुरू हुआ। जहां मंच से सपाक्स नेताओं ने सरकार पर जमकर प्रहार बोला और कहा कि एक वर्ग विशेष को उपकृत और वोटों की राजनीति के लिए सरकार संविधान के खिलाफ जाकर पदोन्नति में आरक्षण को जारी रखे हुए हैं।  

सपाक्स नेताओं ने कहा कि हम आरक्षण के खिलाफ नहीं है लेकिन आरक्षण का लाभ सिर्फ एक वर्ग विशेष की क्रीमीलेयर को मिल रहा है जबकि उस वर्ग गरीब समुदाय आज भी आरक्षण का लाभ नहीं उठा पा रहा है। 

इस दौरान सपाक्स समाज के लोगों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत की और सरकार को चेतावनी दी कि आरक्षण की पैरोकारी के परिणाम से आगामी उप चुनाव में सपाक्स के विरोध के रूप में झेलने पड़ेंगे। इस दौरान कस्बे के प्रमुख मार्गों से एक विशाल रैली निकाली गई और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार प्रेमलता पाल को सौंपा गया। 

गुजरात में झटका, अटेर, चित्रकूट के बाद कोलारस को लेकर धमकी
सपाक्स नेताओं ने मंच से खुलेआम दावा किया कि हाल ही में अटेर और चित्रकूट विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का कारण सपाक्स का विरोध रहा है। अब कोलारस उप चुनाव में भी सपाक्स भाजपा का विरोध करेगी। यह भी कहा गया कि गुजरात में सपाक्स के विरोध के कारण ही भाजपा की सीटें गिरी हैं और आरक्षण की पैरोकारी से नाराज सपाक्सजनों ने बड़ी संख्या में नोटा का उपयोग कर सबक सिखाया है। 

इस दौरान मंच पर सपाक्स समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष बीएल त्यागी, युवा संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रसंग परिहार, संभागीय प्रमुख लक्ष्मण शास्त्री, धर्मसिंह कुशवाह, मनोज निगम, उपमा चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष कौशल गौतम, सुरेश दुबेए राजेन्द्र पिपलौदा, राजेश पाठक, स्नेह रघुवंशी, अजय शंकर, अवधेश तोमर, महेन्द्र तोमर, त्रिलोक यादव, गोविंद अवस्थी, मनीष बैरागी लक्ष्मणसिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

हाईकोर्ट का फैसला भी नहीं माना सरकार ने
सपाक्स समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष बीएल त्यागी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार योग्यताधारी युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। साथ ही संविधान के विरूद्ध भी जा रही है। हाईकोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण को गलत ठहराया था बावजूद इसके सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई। 

सपाक्सजन चंदा करके ये केस लड़ रहे हैं जबकि अजाक्स की ओर से सरकारी खजाने से पैसा खर्च किया जा रहा है। जो आमजन के टैक्स के रुपयों का दुरूपयोग है। इस मामले में सरकार को तटस्थ रहना था। यहीं कारण है कि सपाक्स का आक्रोश चरम पर है और आज कोलारस विधानसभा के बदरवास में यह शक्ति प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने यह भी खुले तौर पर स्वीकार किया कि उपचुनाव में सपाक्स और सपाक्स समाज भाजपा का विरोध करेगी। 

उपचुनाव में कोलारस से उतार सकती है प्रत्याशी
मंच से सपाक्स ने चेतावनी दी कि भाजपा के विरोध के साथ साथ प्रदेश स्तर पर यह चर्चा भी चल रही है कि उप चुनाव में सपाक्स अपना प्रत्याशी उतार सकती है। इसके लिए प्रांतीय निर्देशों के क्रम में सपाक्स समाज से प्रत्याशी चयन करके उसे चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। 

मीडिया ने जब चुनाव में जीत को लेकर सवाल किया तो सपाक्स नेताओं ने कहा कि जीत या हार तो भविष्य बताएगाए लेकिन कोलारस क्षेत्र में सपाक्स वोटरों की संख्या में हजारों में है जो आरक्षण की पैरोकारी करने वाले राजनीतिक दलों का गणित जरूर बिगाड़ देगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!