पुरानी रंजिश के चलते वृद्धा के साथ चार युवकोंं ने मारपीट कर दी

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सीतानगर में चार युवकों ने मिलकर एक वृद्धा की मारपीट कर दी। घटना में महिला को चोटें आई जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मामले में पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

संपतबाई पत्नी रघुवीरसिंह लोधी 60 वर्ष निवासी ग्राम सीतानगर कोलारस ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार की दोपहर उसके घर में अंगल लोधी, पिस्ताबाई, गजाधर, प्रतिपालसिंह लोधी निवासी सीतानगर आ गए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। 

बताया जाता है कि महिला व लोगों में कोई पुराना विवाद चला आ रहा था जिस पर सभी युवक मिलकर उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब युवकों का इससे भी मन नहीं भरा तो वृद्धा की मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!