शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पोहरी चौराहे पर रविवार की शाम एक युवक ने शराब के लिए रुपए देने से मना कर दिया तो उसकी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
रामसिंह पुत्र पूरनसिंह परमार निवासी जवाहर कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार की शाम पोहरी चौराहे पर उसे राकेश धाकड़ निवासी हनुमान कॉलोनी शिवपुरी मिल गया और उससे शराब के लिए रुपयों की मांग करने लगा।
जब राकेश को शराब के लिए रुपए देने से मना कर दिया तो उसने गाली-गलौज करना शुरु कर दी जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर वहां से भाग गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।