शिवपुरी। देहात थाना इलाके भगोरा के पास झांसी हाईवे पर एक बाइक और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बाइक सवार लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उनके शरीर के हिस्से खाई में जाकर गिरे। घटना के बाद ट्रक में आग लग गई और वह धू-धू करके जलने लगा। ट्रक में मुर्गी का दाना भरा हुआ था।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और इसके साथ ही फायर बिग्रेड के माध्यम से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इसके साथ ही घटना किस प्रकार हुई इस बात की जानकारी अभी नहीं लगी है।
इस हादसे ने पुलिस की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। क्या हाइवे पर इतनी तेज स्पीड में चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण के कोई उपाय पुलिस के पास नहीं हैंं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।