शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली मनियर कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ फतेहपुर के रहने वाले चार लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मनियर की रहने वाली महिला बृजलता नागर ने बताया कि वह शाम को अपने घर के सामने खड़ी हुई थी तभी फतेहपुर का रहने वाला चंदू राजावत आया और उसके साथ मुंहवाद करने लगा। जिस पर महिला ने उसे वहां से भगा दिया।
महिला ने बताया कि इसके बाद वह कल्याण रजक की दुकान पर सामान लेने गई तो वहां चंदू राजावत अपने दोस्तों संजय शर्मा, पवन शर्मा, देवा रावत निवासी फतेहपुर के साथ आया और गाली-गलौंज करने लगा।
जब महिला ने गाली देने से मना किया तो सभी ने महिला की डंडों से मारपीट कर दी। साथ ही दुकान के पास खडी ज्योति भार्गव की स्कूटी को भी लोगों ने तोड़फोड़ दिया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।