शिवपुरी। शिवपुरी की जेल में विचाराधीन कैदी डकैत चंदा गड़रिया को रविवार को पुलिस कस्टडी में जिला अस्पताल लाया गया। जुकाम, खांसी से परेशान चंदा को पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर आए थे और डॉक्टर आरएस रावत को चैकअप कराने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चंदा को जिस वार्ड में भर्ती किया गया उसी के बाहर पुलिसकर्मी तैनात थे। डकैत चंदा कुख्यात चंदन गडरिया गैंग की सदस्य रही है, जो पुलिस के साथ मुठभेड में दो साल पहले मारा गया था। तत्समय चंदा भाग निकली थी जिसे पुलिस ने बाद में बंदी बनाया और अब वह जेल में बंद है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।