BJP नगर मण्डल ने वृद्धजनों के बीच मनाया अटलजी का जन्मदिन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भाजपा नगर मंडल शिवपुरी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेय जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी दीर्घ आयु की कामना करते हुए सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन कर वृद्धजनों को फल एवं मिष्टान का वितरण किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन मंगलम स्थिता वृद्धाआश्रम में किया गया। तत्पश्चात शहर हृदय स्थल माधव चौक हनुमान मंदिर पर पहुंचकर सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन वहां बैठें वृद्धजनों को फलों का भी वितरण किया। 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिन पर भाजपा नगर मण्डल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि अटल जी के एनडीए सरकार के कार्यकाल को पूरा देश स्वर्णिम युग के रूप में याद करता है। अटल जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर अन्तर्राष्टृीय स्तर पर भारत को प्रतिष्ठा दिलायी। मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुए अशोक खण्डेलवाल ने कहा कि अटल जी भारत की राजनीति की परिभाषा है, वे भारत के राष्टृीय नेतृत्व के मानक रहे हैं। अटल जी राजनीति में आस्था और निष्ठा हैं, अटल जी राजनीति में विश्वास का दूसरा नाम हैं। 

अटल जी हमारे ग्वालियर के वो गौरवदीप है भारत के वो अनमोल रत्न हैं कि यदि कोई उनकी उदारता को समझने की कोशिश करना चाहे तो वे सिर्फ इस बात से समझ सकते हैं कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री ने एक नारा दिया था। जय जवान, जय किसान, अटल जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने यह नहीं कहा कि यह नारा हटा दो बल्कि उन्होंने कहा कि इसके आगे एक शब्द और जोड़ दो जय विज्ञान, जय जवान, जय किसान अटल जी के इस बारे को उनकी उदारता और राजनैतिक श्रेष्ठता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा सकता है। 

इस अवसर पर विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष भानू दुबे, जयसिंह खटीक, नगर मंडल उपाध्यक्ष अरूण पंडित, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश राठौर, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ओमी, अजय अग्रवाल, विक्की भदौरिया,संदीप भार्गव, अजीत ठाकुर, नगर मंडल मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, अशोक शिवहरे, शिवम दुबे, केपी परमार, मंगल सेंगर, संजय राठौर, सौरभ समाधिया, आकाश राठौर, पवन अग्रवाल, गौरीशंकर राठौर, पंकज समाधिया, सुरेन्द्र जैन (पप्पू टाल), महेश आदिवासी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!