लायंस क्लब सेंट्रल का एनीमिया जांच शिविर सम्पन्न | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल द्वारा शिवपुरी पब्लिक स्कूल में रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें  लायंस क्लब की अध्यक्षा डॉ. अलका त्रिवेदी द्वारा किशोरियों का रक्त परीक्षण किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को रक्त अल्पतता से होने वाली एनीमिया बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई। शिविर के लायंस एवं लॉयनेस क्लब के समस्त पदाधिकारी भी मौजूद थे।

विदित है कि समाज सेवी संस्था लायंस एवं लॉयनेस क्लब शिवपुरी द्वारा लगातार स्वास्थ संबंधी शिविरों का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन शिवपुरी पब्लिक स्कूल में किया गया जिसमें लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल के अध्यक्ष श्री भारत त्रिवेदी, सचिव विनोद शर्मा, गोपेंद्र जैन, विनोद शर्मा, विनय शर्मा, लॉयनेस अध्यक्षा डॉ अलका त्रिवेदी, सचिव रेखा गौतम, स्वीटी जैन, संगीता रंगगढ़, प्रियंका शर्मा,  रागनी गंगवाल, शशि अग्रवाल, किरण ठाकुर आदि मौजूद थीं। इस अवसर पर लगभग 100 किशोरी बालिकाओं का रक्त परीक्षण किया गया। डॉ अलका त्रिवेदी ने किशोरियों को एनीमिया बीमारी के संबंध में बचाव की जानकारी भी दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!