होटल कृष्णा प्लाजा: बरातियो और कर्मचारियो में विवाद, मारपीट तोडफोड | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कृष्णा लॉज में आधी रात को बरातियों व होटल के कर्मचारियों के बीच जमकर लात-घूसे चले। इतना ही नहीं  जब बीच-बचाव करने आए पड़ोसियों को भी बरातियों ने नहीं छोड़ा और उनकी भी जमकर मारपीट कर दी। यह घटनाक्रम लगभग 1 घंटे तक चलता रहा। विवाद का कारण लॉज की शटर को लेकर बताया जा रहा है जिसे लॉज मालिक द्वारा बंद कर दिया गया था और बारात में आए लोग उसे खुलवाने के लिए कह रहे थे लेकिन लॉज मालिक के न मानने पर विवाद बढ़ गया और बरातियों ने लॉज के सामान की तोडफ़ोड़ कर कर्मचारियों की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कृष्णा लॉज के मालिक राकेश कुशवाह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। उनकी भी लॉज में कल एक शादी थी। चूंकि आधी रात हो गई थी इसलिए उसने लॉज का शटर बंद कर दिया था। वहीं बारात में आए कुछ बराती शटर खोलने के लिए कहने लगे। जिस पर मैंने कहा कि आधा शटर खोल लो लेकिन वह नहीं माने और बहस करने लगे। यह बहस इतनी बढ़ी कि दोनों में आपस में तू-तू-मैं-मैं होने लग गई और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे। 

मामला बढ़ता लॉज के कर्मचारी भी आ गए और बरातियों को समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने लॉज के सामान की तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद भी बरातियों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने लॉज के कर्मचारियों की भी जमकर मारपीट कर दी। 

वहीं झगड़ा होते देख लॉज के पास में रहने वाले लोग राकेश बसंल, शिवचरण रावत, राजेश शर्मा, शिवराज धाकड़ आए तो बरातियों ने उनकी भी जमकर मारपीट कर दी। यह घटनाक्रम लगभग एक घंटे तक चलता रहा और बराती लॉज के सामान की तोडफ़ोड़ करते रहे, अगर कोई आता भी तो उसकी भी वह मारपीट कर देते। 

जिसके बाद रात में पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तब यह आरोपी भाग गए थे। मामले में पुलिस ने लॉज मालिक राकेश कुशवाह की शिकायत पर ऋषि कुशवाह, हेमंत कुशवाह, आकाश कुशवाह, हौतम, विनोद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!