सहाब! में पाकिस्तान की हूं, मुझे भारत की नागरिकता दिला दो | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी में रहने शाहिस्ता खान मूल रूप से पाकिस्तान से हैं। उनकी शादी 15 साल पहले शहर के एजाज खान से हुई थी। मंगलवार को जन सुनवाई में आई शाहिस्ता ने गुहार लगाई कि उसे भारत की नागरिकता नहीं मिल सकी है। इस पर कलेक्टर तरुण राठी ने मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बीते मंगलवार की सुबह 11 बजे कलेक्टर से मिलने अपने पति के साथ पहुंची शाहिस्ता खान पति ऐजाज खान ने कहा कि वो पुरानी शिवपुरी में अपने पति के साथ रह रही है। उसका पति एक निजी कंपनी में काम करता है। वो पाकिस्तान की रहने वाली है, उसने कई बार जिला प्रशासन को भारत की नागरिकता के संबंध में आवेदन दिए। 

लेकिन उसे भारत की नागरिकता अब तक नहीं मिल सकी है। ऐसे में अब उसे भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए। जवाब में कलेक्टर तरुण राठी ने कहा कि आपका मामला क्या है, इतने समय से आपकी नागरिकता क्यों रुकी है। 

इसकी विस्तृत जांच कराने के बाद ही इस विषय में कुछ कह पाएंगे। कलेक्टर ने यह भी यह कहा कि इस मामले में कई बातों का सत्यापन कराया जाता है, वो सब देखने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। ये दंपती मीडिया से दूरी बनाए रहा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!