राजेश्वरी रोड पर सरेआम SADHANA AGENCY के एकाउण्टेंट का मोबाईल छीना

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के राजेश्वरी रोड़ पर एक राहगीर से बाईक पर सवार दो बदमाशों ने उस समय मोबाईल छीन लिया जब पीडि़त युवक मोबाईल से बात करते हुए अपने घर की ओर जा रहा था। बदमाश इतने शातिर थे कि घटना से पूर्व उन्होंने अपनी बाईक की नम्बर प्लेट को पॉलीथिन से ढक रखा था। इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

पीडि़त अभिषेक शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह टेकरी पर स्थित साधना एजेंसी पर एकाउण्टेंट है और वह रात्रि करीब 9 बजे एजेंसी से निकलकर पैदल-पैदल अपने घर पुरानी शिवपुरी विजयवर्गीय वाली गली में राजेश्वरी रोड़ से होते हुए जा रहा था। इस दौरान श्योपुर से उसके किसी अधिकारी का फोन आया जिनसे वह मोबाईल से बात करने लगा। 

इसी दौरान पीछे से बाईक पर सवार होकर दो युवक आए जिनमें से बाईक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने उसके हाथ से मोबाईल छीन लिया और बाईक को स्पीड में चलाकर वहां से भाग गए। अचानक हुई इस घटना से वह सकते में आ गया और उसने काफी दूर तक दौडक़र बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान उसने बाईक के नम्बर को देखने का प्रयास किया लेकिन नम्बर प्लेट पर पॉलीथिन लगी हुई थी। 

विदित हो कि पिछले कुछ दिनों पूर्व भी दो बाईकर्स बदमाशों ने हाथीखाना क्षेत्र से एक छात्रा का मोबाईल छीनकर भाग रहे थे। इस दौरान पब्लिक ने उक्त आरोपीयों को दबौच लिया था। उसके बाद इस मामले में छात्रा डर गई थी। जिसके चलते छात्रा ने शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया था। जिसके चलते पुलिस ने उक्त आरोपीयों को छोड़ दिया था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!