लो एक और रिश्वतखोर पटवारी लोकायुक्त की भेंट चढ़ा | KOLARAS NEWS

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले में लोकायुक्त की लगातार कार्रवाइयों के बाद भी रिश्वत खोर अधिकारी और कर्मचारी सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे है। आए दिन कोई न कोई अधिकारी कर्मचारी लोकायुक्त की भेंट चढ़ रहे है। उसके बाबजूद भी यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। आज फिर कोलारस क्षेत्र में एक पटवारी को 2100 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। पटवारी एक किसान से ऋण पुस्तिका तैयार करने के एवज में 2500 रुपए की रिश्वत माँग कर रहा था जिसमें से 400 रुपए वह पेशगी के तौर पर ले चुका था।

जानकारी के अनुसार कोलारस अनुविभाग के ग्राम मकरारा निवासी किसान कालीचरण धाकड़ पुत्र प्रहलाद धाकड़ ने हल्के के पटवारी मुकेश श्रीवास्तव को अपनी ाूमि पर ऋण पुस्तिका तैयार करने हेतु गुहार लगाई थी। पटवारी मुकेश श्रीवास्तव ने कालीचरण से ऋण पुस्तिका के एवज में 2500 रुपए की रिश्वत मांगी थी जिसमें से पटवारी ने किसान से 400 रुपए 10 नवंबर को ले लिए थे और बाकी 2100 रुपए आज लेने की बात हुई थी। 10 नव बर के बाद किसान कालीचरण धाकड़ ने रिश्वत मांगे जाने की यह शिकायत लोकायुक्त पुलिस को की। 

लोकायुक्त पुलिस ने कालीचरण की शिकायत दर्ज कर उसके ऑडियो टेप और केमिकल युक्त 2100 रुपए पटवारी को देने के लिए दिए। आज कालीचरण धाकड़ ने तहसील गेट के सामने पटवारी मुकेश श्रीवास्तव को 2100 रुपए दिए और थोड़ी दूर जाकर जैसे ही सिर पर हाथ घुमाया वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने तत्काल पटवारी को तहसील क्षेत्र में दबोच लिया और उसके हाथ रिश्वत के तौर पर लिए गए 2100 रुपए जब्त कर लिए 

लोकायुक्त की गिरफ्त में आते ही पटवारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया और कहने लगा कि मैंने किसान से पैसे माँगे ही नहीं किसान ने तो मुझे जबर्दस्ती दिए हैं। पटवारी द्वारा लगातार परेशान किए जाने से लोकायुक्त टीम पटवारी को कोलारस थाने ले आई जहाँ उसके खिलाफ कार्यवाही प्रचलन में थी। इस टीम में लोकायुक्त पुलिस टीम में टीआई आराधना डेविस, टीआई मनीष शर्मा और अन्य बल मौजूद रहा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!