पेशी पर आई दहेज पीडिता को पति ने पीटा, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के एडीआर भवन में दहेज प्रताड़ना के मामले में पेशी पर आई एक माहिला अंजना राठौर के साथ उसके पति धर्मेंद्र राठौर ने मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

पीडि़ता अंजना राठौर निवासी नीलगर चौराहा का विवाह पोहरी के पुराना बस स्टेैण्ड क्षेत्र में अनाज मण्डी के पीछे रहने वाले आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश राठौर के साथ हुआ था। विवाह के बाद से आरोपी पीडि़ता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई थी। जिसका केस न्यायालय में चल रहा है। पीडि़ता ने एडीआर में भी मेंटीनेंश का केस लगा रखा है।

जिसकी पेशी 15 नबंवर को एडीआर भवन में होने के कारण पीडि़ता अपनी मां कमला राठौर और बहन रेखा के साथ वहां पहुंची थी। वहीं आरोपी भी पेशी पर आया हुआ था। उसी दौरान आरोपी उससे मुहबाद करने लगा जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई तभी आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!