ELECTION NEWS: सिंधिया का कोलारस में रोड शो, जनाक्रोश सभा

Updesh Awasthee
0
कोलारस। कांग्रेस के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों के साथ मिलकर जनाक्रोश रैली का आयोजन किया। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस में विशाल जन सभा को संबोधित किया। इससे पहले सासंद सिंधिया ने सेंकड़ो बाईक के काफिले के साथ नगर के बीचों बीच से बैलगाड़ी में नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे के साथ सवार होकर रोड शो किया। 

सांसद सिंधिया की जनआक्रोश सभा में क्षेत्र से करीब 10,000 लोग सांसद सिंधिया को सुनने के लिए पहुंचे करीब तीन घंटे चली जनआक्रोश सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ सहित सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किये। जनाक्रोश सभा में उपस्थित होकर अपनी आवाज बुलन्द की साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ मौर्चा खोला। कार्यक्रम की शुरूआत जिला प्रवक्ता हरवीर रघुवंशी ने की।

सांसद सिंधिया ने किसान जन आक्रोश सभा को संबोदित करते हुए कहा की इस सभा में किसान कांग्रस को अपना योगदान और अपनी आहूती देने के लिए यहां आए है। आज इस भरे मंच से हम प्रदेश सरकार को यह संदेश भेजना चाहते है कि यहां हजारो की तातद में लाई हुई भीड़ नही आई हुई भीड़ है। मध्य प्रदेश का अन्नदाता आज पीडि़त है शोषित है आत्मा से त्रस्त है जिस देश की स्वतंत्रता में सबसे पहली पंक्ति में देश का अन्नदाता खड़ा था। सन 1960 मे जब देश में अनाज नही हेता था विदेश से आयात करना पड़ता था। 

जब हमे देश के सोंने को गिरवी रखकर देेश वासियो का पेेट भरा था। जब ईन्द्रा गांधी देश में हरितक्र्रांती लााइ्र्र्र्र थी। राजीव गांधी ने किसान के लिए दूध की क्रांती लेेकर आए थेे। मन मोहन सररकार ने सर्मथन मूूल्य को ढाई्र गुना कर दिया था। देश के प्रधानमंत्री नेे कहा था कि कई बार किसानो की सरकार प्रधानमंत्री एक एक देश मेें जा चूुकेे है। लेकिन आज तक आत्तमहत्या करने वालेे किसान के घर नही गए इससे साफ होता है। भाजपा की कथनी ओर करनी में कितना अंतर है। आज हम क्षेत्रिय नेता बैजनाथ सिंह,, महेन्द्र्र यादव, रविन्द्र शिवहरेे, सीताराम रावत, योगेेन्द्र रघुवंशी, हरिओम, मुुन्नी के रूप में जमीनी नेेता मौजूद हैं। इनके सहारे हम किसानो की आवाज बुलंद करते रहेंगेे। 

आज महंगाई तेज रफतार सेे आगे बडी है। खाद का दाम, बीज का दाम, बिजली का दााम किसानो केे कंधे पर बोझ बन गए हें। प्रदेश मेें किसानो के उपर गोलियां चलबाई गई। जैल मेेें र्निवस्त्र करकेे पीटा गया। देश को दोहरी मार दी गई्र एक गोली की मार नोटबंदी के रूप मेें दूूसरी जीएसटी के रूप मेें जीएसटी गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया। किसान का खाद मंहगा, डीजल महंगा, बिजली महंगी कहां जाए किसान इस लिए आनेे वालेे समय में हमेे इस किसानो की हत्यारी सरकार को उखाड़ फेेंकना हैं। सांसद सिंधिया केे सभा को संबोधन केे दौेरान भरे मंच से प्र्रदेेश का नेत्रतव करनेे की मांग लगातार उठती रही।

सांसद सिंधिया ने भरे मंच से कहा किसानों की फसल के भाव गिरने, सूखा घोषित होने के बावजूद अभी तक मुआवजा नहीं देने, बिजली दर में वृद्धि, राजस्व, बैंक और बिजली वसूली के नाम पर हजारों झूठे प्रकरण बनाकर किसान और आम उपभोक्तां को जेल भेजा जा रहा है, कोर्ट पेशी कराई जा रही है। गरीबों के नाम बीपीएल सूची से काटे जा रहे हैं और अपात्र लोगों के नाम जोड़े जा रहे हैं। हैण्डपंप सूख गये, ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं गांव में खम्बों में तार नहीं, बिल बराबर जारी हैं। 

न देने पर जेल वारन्ट, झूठे बिजली चोरी प्रकरण बनाए जा रहे है। गरीबों की पेंशन बन्द कर दीं, व्यापम के नाम पर बेरोजगार युवकों के साथ खिलवाड किया गया। किसानों को न उनकी उपज का उचित दाम मिलने दिया और चारों ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है, अनसुनी का माहौल है। आमजन का शोषण किया जा रहा है। भाजपा किसानो की हत्यारी सरकार है। इसे आने वाले चुनावो में मुंह तोड़ जबाब देने को कहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय वरिष्ठ नेता बैजनाथ सिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, बदरवास जनपद उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, योगेन्द्र रघुवंशी बंटी भैया, श्रीमंत सिंधियाा फेेेंस क्लब जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी, भूपेन्द्र यादव भोले ने ताकत झौंक दी। 

सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की विशाल सभा में संजीव जैन द्वारा विशाल बाईक रैली का आयोजन किया गया था जिसमें सेंकड़ो युवा वर्ग शामिल हुआ और सांसद सिंधिया को ताकत प्रदान की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!