जेब कतरे की हाथ की सफाई देख भौंचक्के रह गए टीआई, CCTV में कैद

Updesh Awasthee
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में एक जेब कतरे की चोरी करने के तरीके को जिस किसी ने भी देखा बस देखता रह गया। हुआ ये कि बैराड़ नगर में एक युवक परचून की दुकान पर जब सामान लेने गया था, ठीक उसी समय एक जेब कतरे ने उसकी जेब काट कर उसकी जेब में रखे 8 हजार रुपए पार कर दिए। इस घटना में खास बात ये रही कि जेब कतरे ने सीधे जेब को नहीं काटा गया, उसने जेब काटने के लिए पहले पास मे रखे एक कार्टन (गत्ते) में छेद किया। इसके बाद उसने उसमें से रास्ता बना कर फरियादी की जेब से 8 हजार रुपए पार कर दिए। 

ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब पुलिस ने मामले में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी कहा चला गया इसका पता पुलिस को नहीं लग पा रहा है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट भी नहीं लिखी है। 

टीआई जेबकतरे के कारनामे के हुए कायल 
सीसीटीवी फुटेज देख टीआई ओपी आर्य बोले- इस जेबकतरे की हिम्मत को दाद देना होगी। जेबकट ने अपनी होशियारी का परिचय देते हुए किराने की दुकान के बाहर रखे कार्टन के गत्ते को फाडक़र व पहले उसकी आड़ ली। 

इसके बाद उसने उसी की आड़ लेकर उसके छेद से मातादीन जाटव की जेब में रखे 8 हजार रुपए जेब काटकर साफ कर दिए और मौके से भाग गया। इसके कुछ देर बाद ही जाटव को पता चला कि उसकी जेब कट गई है। इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी को देखा। जिसमें जेब कट जेबकाटते हुए कैद हो गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!